पंजाब पुलिस ने हथियारों के साथ चार आतंकियों को किया गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
स्वतंत्रता दिवस से पहले देश में सुरक्षा चाकचौबंद की गई है। इस बीच पंजाब पुलिस ने भी दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को नाकाम किया है। पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित टेरर मॉड्यूल का खुलासा किया। पुलिस ने इसके 4 संदिग्ध आतंकियों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से 3 ग्रेनेड, 1 आईईडी, 2 पिस्टल और 40 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
