पंजाब पुलिस का कांस्टेबल 6 रुपए की लॉटरी से रातोंरात बना करोड़पति
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पंजाब के फिरोजपुर में तैनात पुलिसकर्मी कुलदीप सिंह ने 6 रुपये का लॉटरी टिकट खरीदा था जिस पर उसका 1 करोड़ रुपए का इनाम निकला। पंजाब पुलिस के कांस्टेबल कुलदीप सिंह मूलत: राजस्थान में श्रीगंगानगर का निवासी है। जॉब के चलते वह खुद पंजाब में, जबकि परिवार श्रीगंगानगर में ही रहता है। कुलदीप सिंह की पोस्टिंग फिरोजपुर जिले में है। वह फिरोजपुर पुलिस की क्विक रिस्पॉन्स टीम में तैनात है।
