पंजाब में डेंगू टेस्ट के 600 रुपये से ज्यादा नहीं ले सकेंगे प्राइवेट हॉस्पिटल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Newsroompost
पंजाब में डेंगू परीक्षण के लिए सरकार ने शुल्क तय कर दिया। अब प्राइवेट हॉस्पिटल इसके लिए लोगों से 600 रुपये से ज्यादा नहीं ले पाएंगे। उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी ने डेंगू को लेकर हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित जिलों में डेंगू पर नियंत्रण के लिए जिलेवार कमेटियां बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को इस कार्य में कोताही नहीं बरतने की हिदायत भी दी।
