पुतिन ने लिया रूस की परमाणु पनडुब्बियों-युद्धपोतों का जायजा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन रविवार को देश की नेवी डे परेड में शामिल हुए। इस मौके पर राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने परमाणु पनडुब्बियों और युद्धपोतों का जायजा लिया। नेवी डे का आयोजन पुतिन के होम टाउन सेंट पीटर्सबर्ग में हुआ। इस दौरान 45 जंगी जहाजों और पनडुब्बियों ने नेवा नदी में प्रदर्शन किया। वहीं, इस मौके पर पुतिन ने रूसी नौसेना के लिए 30 जंगी जहाजों की घोषणा की।
