कतर फीफा वर्ल्ड कप के ब्रांड एंबेसडर आदिल हुए कोरोना से संक्रमित
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
कतर फीफा वर्ल्ड कप के ब्रांड एंबेसडर आदिल खामिस का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। आदिल कतर की राष्ट्रीय टीम से खेल चुके हैं।उन्होंने 1983 में अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरूआत की और 2000 में संन्यास ले लिया था। इससे पहले भी वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटे 3 स्टेडियम के 8 कर्मचारी भी संक्रमित पाए गए थे। इन सभी के बावजूद फीफा वर्ल्ड कप की सभी तैयारियां जारी हैं।