तिहाड़ जेल में दो कैदी गुटों में झगड़ा, चार कैदी और दो जेल कर्मी बुरी तरह घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indian Express
तिहाड़ जेल में शुक्रवार शाम दो कैदी गुटों में झगड़ा हुआ। इस दौरान बीच-बचाव में आए जेल कर्मचारियों को भी कैदियों ने पीटा। एक सहायक अधीक्षक समेत दो जेलकर्मी बुरी तरह घायल हुए। 4 कैदी भी घायल हुए। सभी घायलों को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामूली रूप से घायल अन्य कैदियों और जेल कर्मियों को जेल में ही प्राथमिक उपचार किया गया। हालात नियंत्रण में हैं।
