x

महारानी एलिजाबेथ स्वस्थ लेकिन अंत्येष्टि कार्यक्रम हुआ सार्वजनिक

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Reuters

ब्रिटेन में वयोवृद्ध महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (95) के निधन के बाद की औपचारिकताओं के लिए प्रशासन ने जो योजना बनाई थी वह सार्वजनिक हो गई है। इसको लेकर सरकार की भारी फजीहत हो रही है। सरकार और प्रशासन को भी समझ नहीं आ रहा कि इसको लेकर वह किस तरह की सफाई दें और खेद प्रकट करें। इस पूरी योजना को आपरेशन लंदन ब्रिज नाम दिया गया है।