मारक क्षमता में वृद्धि के लिए HAMMER Missile से लैस होगा राफेल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
भारतीय वायुसेना राफेल को फ्रांसीसी मिसाइल हैमर से लैस करने की तैयारी में है। इससे लड़ाकू विमान की मारक क्षमता में वृद्धि होगी। मोदी सरकार द्वारा सशस्त्र बलों को दी गईं खरीदारी की आपातकालीन शक्तियों के तहत हैमर मिसाइलों के लिए ऑर्डर दिया गया है। यह मिसाइल लगभग 60-70 किलोमीटर की सीमा पर किसी भी प्रकार के लक्ष्य को साधने की क्षमता रखती है। 29 जुलाई को 5 राफेल भारत आएंगे।