वायनाड में राहुल गांधी के ऑफिस पर हमला, एसएफआई के सदस्यों पर लगा आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Firstpost
केरल के वायनॉड में हाल ही में एसएफआई एक्टिविस्ट ने राहुल गांधी के ऑफिस में तोड़फोड़ की। राहुल वायनाड से सांसद हैं। एसएफआई सत्तारूढ पार्टी माकपा की स्टूडेंट विंग है। एसएफआई के सदस्य जंगलों के आसपास बफरजोन बनाने के मुद्दे पर राहुल गांधी की चुप्पी से नाराज हैं। राज्य सरकार ने हमले की जांच एडीजीपी रैंक के अधिकारी को सौंपी है। साथ ही एक डीएसपी को सस्पेंड कर दिया गया।
