जबलपुर में ईसाई धर्मगुरु के घर छापा, संस्था का नाम बदलकर किया करोड़ों का गबन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
जबलपुर में बिशप पीसी सिंह के घर ईओडब्ल्यू ने छापा मारा। बिशप के घर से करीब 1.65 करोड़ की नगदी बरामद हुई। नोटों को मशीन से गिना गया। ईसाई धर्मगुरु के घर से भारतीय रुपये के साथ ही विदेशी मुद्रा भी मिली। बिशप के घर से 18 हजार यूएस डॉलर भी बरामद किए गए हैं, जिसका भारतीय मूल्य करीब 14.35 लाख रुपये है। फिलहाल, बिशप पीसी सिंह जर्मनी में हैं।
