जबलपुर के ARTO के खिलाफ छापेमारी, सैलरी 65 हजार, लेकिन प्रॉपर्टी इनकम से 650 गुना अधिक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Free Press Journal
जबलपुर में एक ARTO संतोष पाल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति होने पर छापेमारी की गई। उसके पास इनकम से 650 गुना ज्यादा संपत्ति मिली। घर से 16 लाख रुपए नकद, एक निजी थिएटर और निजी गाड़ियां मिली हैं। संतोष की पत्नी रेखा पाल ARTO ऑफिस में ही क्लर्क हैं। महज 65 हजार सैलरी पाने वाले अफसर की लग्जरी लाइफ ऐसी कि घर पर ही थिएटर बना रखा था।
