रेलवे ने हनुमान जी को थमाया नोटिस, 10 दिनों में मंदिर हटाने को कहा, वर्ना होगी कानूनी कार्रवाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
झारखंड के धनबाद में रेलवे ने हनुमान जी को मंदिर खाली करने का नोटिस थमाया। ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने हनुमान जी के नाम से मंदिर के बाहर नोटिस लगाया। जिसमें लिखा है, "आपका मंदिर रेलवे की जमीन पर है। नोटिस मिलने के 10 दिनों के अंदर मंदिर हटा लें। वर्ना आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। मामला धनबाद के बेकारबांध इलाके का है। खटीक बस्ती में रेलवे ने यह नोटिस चिपकाया।
