दिल्ली में बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 2 की मौत, कई पेड़ जमीन से उखड़े
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कल दोपहर बाद आई बारिश और आंधी से दिल्ली में जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ। इस दौरान पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई और तीन लोग घायल हुई। एक मकान का छज्जा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई। 100 से ज्यादा पेड़ गिरे। इसके अलावा, आठ फ्लाइट डायवर्ट हुई और 70 फ्लाइट देरी से चलीं। एलआईसी बिल्डिंग समेत दूसरी इमारतों से लगे विंडो एसी उखड़कर जमीन पर गिर पड़े।
