दिल्ली-एनसीआर में बारिश और आंधी, यूपी में 18 की मौत, उत्तर भारत में ऑरेंज अलर्ट जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ndtv
दिल्ली-एनसीआर में देर रात हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, कई जगह जलभराव की समस्या भी हुई। यूपी के कई हिस्सों में सोमवार दोपहर आई आंधी व बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। पेड़ व बिजली गिरने और दीवार ढहने से 18 लोगों की जान चली गई, जबकि काफी लोग घायल हो गए। इससे पहले सुबह हुई बारिश की वजह से कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।
