20 से अधिक राज्यों में बारिश जारी, हिमाचल प्रदेश में 5 तो राजस्थान में 7 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: zee news
बीते दो दिन से 20 से अधिक राज्यों में बारिश जारी है। कल देशभर में 12.2 मिमी बारिश हुई, जो एक दिन में सामान्य बारिश से 47% अधिक है। हिमाचल प्रदेश में 5 और राजस्थान में 7 लोगों की मौत हुई। महाराष्ट्र में एनडीआरएफ की 17 टीमें तैनात हुईं। पहाड़ी राज्यों में बाढ़ और लैंडस्लाइड से हादसे हुए। उत्तराखंड में भूस्खलन के बाद बद्रीनाथ, केदारनाथ धाम की यात्रा रोकनी पड़ी।