कई राज्यों में बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, महाराष्ट्र में अब तक 102 मौतें
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: my smarts guide
महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी है। राज्य में बारिश के कारण हुए हादसों में अब तक 102 मौतें हुईं। इनमें तीन मौतें पिछले 24 घंटे में हुईं। गुजरात में भी बारिश से कई जगह हालात बिगड़े हुए हैं। अगले 24 घंटे में गुजरात के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई। नवसारी में एक दिन में 811 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
