उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हर जगह बरसात का कहर, जनजीवन प्रभावित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश ने तबाही मचा दी। हर तरफ तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है। उत्तराखंड में देहरादून के पास मालदेवता सरखेत, टिहरी और यमकेश्वर इलाके में बादल फटने से भारी तबाही मची। हिमाचल प्रदेश में भी मंडी और चंबा जिले में बादल फटा जिसमें कई लोग दब गए। एक बच्ची का शव मिला और 15 से 20 लोग बह गए। कई गाड़ियां बह गई।
