x

दिल्ली में सुबह से बारिश, मुंबई के कई इलाके बेहाल

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Livemint

देश के कई हिस्सों में मानसून की बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। उत्तर-पूर्वी और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में  बादल जमकर बरस रहे हैं। भारी बारिश की वजह से कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इसमें बिहार, उत्तर प्रदेश, बंगाल जैसे कई राज्य शामिल हैं, जहां पिछले 15 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। , महाराष्ट्र, गोवा, मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, बंगाल और बिहार के कई भागों में पानी गिरने की आशंका है।