x

नाइजीरिया में बारिश और बाढ़ से 600 से ज्यादा मौतें

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: nytimes

नाइजीरिया में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ से अब तक 603 लोगों की जान चली गई है। इस दौरान 2,400 से ज्यादा लोग घायल हुए। जबकि करीब 25 लाख लोग इससे प्रभावित हुए। बाढ़ से 2,72,000 एकड़ खेतों की फसलें नष्ट हुईं। बाढ़ से नाइजीरिया के 36 राज्यों में से 33 राज्य प्रभावित हुए। गौरतलब है कि नाइजीरिया उन 6 देशों में शामिल है जो भुखमरी झेल रहे हैं।