दक्षिण अफ्रीका में करोड़ों के गबन के आरोपी गुप्ता बंधु यूएई में गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Wionews
दक्षिण अफ्रीका में कारोबार कर रहे सहारनपुर के गुप्ता बंधुओं को यूएई में गिरफ्तार किया गया। भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे गुप्ता बंधुओं को दक्षिण अफ्रीका वापस लाने की प्रक्रिया तेज हुई। गुप्ता बंधुओं अजय, अतुल और राजेश गुप्ता पर आरोप है कि तीनों ने 2009 से 2018 तक पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के साथ नजदीकी के चलते बड़े पैमाने पर अरबों की स्थानीय मुद्रा गबन की थी।
