मुंबई के मझगांव डॉकयार्ड में राजनाथ सिंह ने की दो स्वदेशी युद्धपोतों की लॉन्चिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज मुंबई के मझगांव डॉकयार्ड में दो स्वदेशी युद्धपोतों को हरी झंडी दिखाई। नौसेना के नेवल डिजाइन निदेशालय द्वारा डिजाइन किए गए भारतीय वायुसेना युद्धपोत आईएनएस सूरत और आईएनएस उदयगिरी के जरिए पूरी दुनिया को अपनी समुद्री ताकत दिखाएगी। युद्धपोत 'सूरत' और 'उदयगिरी' अगली पीढ़ी के स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक हैं। बता दें देश में फिलहाल 50 से अधिक जहाज और पनडुब्बियां बन रहीं हैं।
