उत्तराखंड के सैन्यधाम में आज शहीद परिवारों का सम्मान करेंगे रक्षा मंत्री, बिपिन रावत के नाम पर रखा जाएगा नाम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि रक्षा मंत्री बुधवार को सैन्यधाम में देहरादून के 204 शहीदों के परिजनों को सम्मानित करेंगे। सैन्यधाम के शहीद द्वार का नाम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखा जाएगा। सैन्यधाम के रूप में उत्तराखंड का पांचवां धाम बनेगा। जिसमें प्रदेश के शहीदों की यादें सजेंगी। सैन्यधाम के लिए 1,734 शहीदों के आंगन की मिट्टी को लाया गया। जिसे अमर जवान ज्योति की बुनियाद में लगाया जाएगा।
