करोल बाग के होटल अर्पित का मालिक राकेश गोयल गिरफ्तार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: ANI
दिल्ली के करोल बाग में स्थित होटल अर्पित के मालिक राकेश गोयल को शनिवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि होटल का मालिक आग लगने के बाद से फरार चल रहा है। इसलिए उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था.पुलिस ने पूछताछ के बाद गोयल को गिरफ्तार कर लिया है और आज उन्हें कोर्ट में भी पेश किया जायेगा।