राकेश टिकैत से प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई बदसलूकी, चेहरे पर फेंकी गई स्याही
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Zee news
कर्नाटक के बेंगलुरु में किसान नेता राकेश टिकैत पर एक शख्स ने स्याही फेंक दी। यह घटना बेंगलुरु प्रेस क्लब की है। यहां वे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी एक शख्स ने स्याही फेंक दी। इसके बाद राकेश के समर्थकों ने स्याही फेंकने वाले शख्स को पकड़ लिया। स्याही फेंकने वाले शख्स की अभी पहचान नहीं हो सकी। ये स्याही स्थानीय किसान नेता के चंद्रशेखर के समर्थकों ने फेंकी।
