राकेश टिकैत का नाम 21वीं सेंचुरी आइकॉन अवार्ड के लिए फाइनल, लंदन में होगी विजेताओं की घोषणा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
किसान आंदोलन का चेहरा बनें भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत 21वीं सेंचुरी आइकॉन अवार्ड के फाइनलिस्ट बन गए हैं। लंदन में 10 दिसंबर को विजेताओं की घोषणा की जाएगी। कृषि कानून वापस लिए जाने के बाद लंदन की कंपनी ने अवार्ड के लिए राकेश टिकैत का नामांकन किया। बता दें कि लंबा आंदोलन चलाने और आंदोलन को जीवंत रखने की वजह से टिकैत का चयन किया गया है।
