राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल, सिरसा आश्रम में एंट्री पर रोक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indyatv
सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिल गई है। राम रहीम कुछ समय में रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आएगा। राम रहीम इस बार भी उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में रहेगा। उसे सिरसा डेरे में जाने की इजाजत नहीं मिली है। इससे पहले उसके लिए सिरसा से घोड़े और गाय पहुंचाए गए हैं और वहां पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।