राम रहीम की पैरोल आज खत्म, सोमवार सुबह लौटेगा सुनारियां जेल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दुष्कर्म के केस में हरियाणा के रोहतक में सुनारिया जेल में सजा काट रहा गुरमीत राम रहीम आज जेल लौट आएगा। सीबीआई की विशेष कोर्ट ने 25 अगस्त 2017 को 2 साध्वियों के यौन उत्पीड़न के मामले में उसे सजा सुनाई थी। बता दें कि पंचकूला में हिंसा के बाद राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल में हेलीकॉप्टर से भेजा गया था। तब से वह जेल में बंद था।
