रामचंद्र-योगेंद्र गिरफ्तार, यूपी-कर्नाटक में धारा 144 लागू; अलर्ट पर बेंगलुरु-चेन्नई-मुंबई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI_HindiNews
CAA के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन जारी है। रामचंद्र गुहा, योगेंद्र यादव हिरासत में लिए गए। यूपी और कर्नाटक में धारा 144 लागू है। बेंगलुरु, चेन्नई, मुंबई में अलर्ट जारी हुआ। लखनऊ में भी मेट्रो बंद हुई। यूपी में 3,000 लोगों को नोटिस, 30 गिरफ्तार, दिल्ली में कई गिरफ्तार, कर्नाटक में भी 20 गिरफ्तार हुए। लाल किला इलाके में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी इकट्ठे हुए। यहां धारा 144 लगाई गई।
