राम मंदिर में 14 जनवरी 2024 को रामलला विराजमान होंगे, ट्रस्ट ने बताई तारीख
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Abp live
अयोध्या में 14 जनवरी 2024 को रामलला विराजमान होंगे और भव्य राम मंदिर में दर्शन शुरू होंगे। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि मंदिर का ग्राउंड फ्लोर दिसंबर 2023 तक तैयार होगा और 15 दिनों के बाद यानी 14 जनवरी 2024 के आसपास भगवान राम मंदिर में स्थापित किए जाएंगे। मंदिर के गर्भगृह का काम 1 जून के बाद तेजी से हो रहा है।
