मंदसौर में मासूम से दरिंदगी करने वालों को हुई फांसी की सज़ा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मंदसौर में 26 जून को 8 साल की बच्ची से दरिंदगी और आरोपियों द्वारा पीड़ित बच्ची की हत्या की कोशिश के मामले में विशेष अदालत ने दोनों दोषियों को फांसी की सज़ा सुनाई है। कोर्ट ने धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत इरफान और आसिफ को को दोषी मानते हुए ये फैसला सुनाया। इस घटना के विरोध में पूरे मध्य प्रदेश में लोगों ने प्रदर्शन किया था। वहीं नीमच-मंदसौर और रतलाम बंद भी रहे। बच्ची के साथ न्याय को लेकर सभी ने दरिंदों को फांसी देने की मांग की थी।
