दुर्लभ खगोलीय घटना: 50 हजार साल बाद दिखेगा हरा धूमकेतु
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Arabia weather
हाल ही में एक धूमकेतु खोजा गया है, जो पृथ्वी के पास से गुजरेगा। खगोल वैज्ञानिकों का कहना है कि यह धूमकेतु पृथ्वी के इतने करीब के गुजरेगा कि इसे बाइनाकुलर, टेलीस्कोप के साथ ही नंगी आंखों से भी देखा जा सकेगा। ये अनूठी घटना 50 हजार साल बाद घटित होने जा रही है। यह पुच्छल तारा सूरज का एक चक्कर लगाने में 50 हजार साल का समय लेता है।
