मुंबई में शख्स ने 11 सालों में चुराया 73 करोड़ रुपये का पानी, FIR दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मुंबई में एक शख्स के खिलाफ कुएं से पानी चोरी करने के मामले में FIR दर्ज हुई। कालबादेवी स्थित बोमानजी मास्टर लेन में बने पांड्या मेंशन के मालिक पर आरोप है कि उसने 11 सालों में टैंकर वालों के साथ मिलकर 73 करोड़ रुपये का पानी चुराया है।आरोपी 6 लाख से अधिक टैंकर पानी बेच चुके हैं। इनमें से हर टैंकर 10,000 लीटर का होता है, जिसकी औसत कीमत 1,200 रुपये प्रति टैंकर है।
