साढ़े 3 करोड़ रुपए में बिकेगा 181 साल पुराना सिक्का!
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका के बाल्टीमोर स्थित एक नीलामी घर में 181 साल पुराना आधा डॉलर का दुर्लभ सिक्का नीलामी के लिए रखा गया है। इसकी नीलामी अगले हफ्ते की जाएगी। इसकी अनुमानित कीमत करीब 3.59 करोड़ रुपए है। 1838 में ऐसे केवल 20 सिक्के बने थे। अब दुनिया में ऐसे केवल 11 सिक्के ही बचे हैं। इन सिक्कों के एक तरफ महिला की छवि है। जबकि दूसरी तरफ बाज पक्षी बना है।
