राउत का राज पर निशाना, कहा- महाराष्ट्र में रची जा रही दंगे की साजिश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
संजय राउत ने कहा कि राज्य का माहौल बिगाड़ने की कोशिश हो रही है। उनका इशारा राज ठाकरे और बीजेपी की तरफ था। संजय से जब मनसे प्रमुख राज ठाकरे के लाउडस्पीकर पर अल्टीमेटम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, यहां उद्धव ठाकरे की सरकार है। क्या अल्टीमेटम? ये यहां काम नहीं करता है। महाराष्ट्र में अल्टीमेटम राजनीति नहीं चलेगी। यहां केवल ठाकरे सरकार का शब्द काम करेगा।
