दिल्ली में 19 साल में सबसे ठंडा रहा बृहस्पतिवार, आज भी हो सकती है बारिश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण फरवरी के पहले सप्ताह में ही सर्दी बढ़ी। दिल्ली में कल का दिन 19 साल में सबसे ठंडा रहा। जब अधिकतम पारा सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 14.4 पर पहुंचा। इससे पहले 1 फरवरी, 2003 को अधिकतम पारा 14.3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का था। वहीं, 71 साल में चौथी बार फरवरी में तापमान में इतनी अधिक गिरावट दर्ज की गई।