अब दक्षिण कोरिया में मिले कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड मामले
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Npr
दक्षिण कोरिया में लगातार पांचवें दिन कोरोना मामले घटे। हालांकि, गंभीर रूप से बीमार मरीजों की संख्या लगभग आठ महीने में सर्वाधिक हुई। यहां पर 57,527 नए संक्रमित मिले। इनमें विदेशों से आए 110 लोग भी शामिल हैं। अब तक कुल संक्रमित 2,91,16,800 हुए। 63 मौतों के बाद मृतक संख्या 32,219 हुई। मृत्यु दर 0.11% रही। गंभीर रूप से बीमार रोगियों की संख्या 557 से बढ़कर 636 हो गई है।
