यूपी में पड़ रही रिकॉर्ड गर्मी, बुधवार की रात थी इस सदी की तीसरी सबसे गर्म रात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यूपी में दिन के तापमान के साथ रात के तापमान में भी रिकॉर्ड बढ़त दर्ज की गई। बुधवार की रात न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। यह इस सदी की अबतक की तीसरी सबसे गर्म रात रही। इससे पहले एक जुलाई 2021 को 30.3 डिग्री सेल्सियस और 8 जुलाई 2018 को 30 डिग्री दर्ज हुआ था न्यूनतम तापमान। वहीं, बृहस्पतिवार को दिनभर बादलों की आवाजाही तो रही, लेकिन कड़क धूप में खड़े होना मुहाल रहा।