भोपाल में रिकॉर्ड बारिश; क्रूज डूबा, 50 डैम ओवरफ्लो
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
मध्य प्रदेश समेत देश के 6 राज्यों में 48 घंटे से भारी बारिश जारी है। भोपाल में अब तक 60 इंच बारिश हुई। 2016 में यहां 56.58 इंच बारिश हुई थी। यहां बड़ी झील में क्रूज डूबा, जबकि 50 से ज्यादा डैम ओवरफ्लो हुए। राजस्थान में 200 डैम ओवरफ्लो हुए। प्रयागराज में गंगा किनारे वाले इलाकों में बाढ़ से 50 हजार छात्र पलायन कर गए। आज भी इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है।
