लाहौर के संग्रहालय में मिले प्रथम विश्व युद्ध के 3.20 लाख भारतीय सैनिकों के रिकॉर्ड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
प्रथम विश्व युद्ध में लड़ने वाले 3.20 लाख भारतीय सैनिकों के रिकॉर्ड ब्रिटिश इतिहासकारों ने लाहौर के संग्रहालय में खोजे। इस खोज ने प्रथम विश्व युद्ध में भारतीय सैनिकों के व्यापक योगदान को फिर साबित किया। इनमें पंजाब व आसपास के सैनिकों के नाम हैं। ये दस्तावेज संग्रहालय में 97 वर्षों से बिना किसी के ध्यान में आए पड़े थे। इन्हें डिजिटाइज करके वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है।
