पाकिस्तान में 1,667 पदों पर भर्ती लेकिन परीक्षा के लिए पहुंचे 32 हजार, स्टेडियम में हुई परीक्षा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Free press journal
इस्लामाबाद में आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा में 32 हजार से ज्यादा युवा पहुंचे। हालात ऐसे बने कि एक स्टेडियम में जमीन पर उम्मीदवारों की बिठाकर लिखित परीक्षा लेनी पड़ी। पाकिस्तान सरकार ने सिपाहियों के 1,667 पदों पर भर्ती निकाली थी। इसका विज्ञापन के आधार आवेदन मांगे गए थे। देशभर से 32 हजार से ज्यादा युवक-युवतियों ने इन पदों के आवेदन किया था। पिछले पांच सालों से ये पद खाली थे।
