अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया हुई शुरू, पुरानी सभी वैकेंसी हुईं रद्द
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Deccan Herald
अग्निपथ भर्ती योजना 2022 के तहत भारतीय थल सेना में आधिकारिक तौर पर अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू हुई। सेना में भर्ती आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अगर किसी उम्मीदवार ने पहले से Join Indian Army वेबसाइट पर रजिस्टर कर रखा हो, तो दोबारा रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है। बता दें सेना ने पुरानी सभी वैकेंसी रद्द कर दी हैं।
