पांच राज्यों में ठंड का रेड अलर्ट जारी, 10 जनवरी के बाद राहत की उम्मीद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यूपी, राजस्थान और बिहार के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने 10 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और यूपी के लिए ठंड का रेड अलर्ट; जबकि राजस्थान और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। 10 जनवरी के बाद पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और बिहार के कई इलाकों में कोहरा घटेगा। इन राज्यों में दो दिन बाद शीतलहर से राहत मिल सकती है।
