हिसार की रीना भट्टी ने माउंट एल्ब्रुस पर फहराया तिरंगा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
हिसार की रीना भट्टी ने आज सुबह भारतीय समयानुसार 5 बजकर 43 मिनट पर रूस स्थित माउंट एल्ब्रुस पश्चिम की चोटी पर तिरंगा फहराया। जिसकी ऊंचाई 5642 मीटर है। यहां बर्फ की चादर बिछी रहती है। यहां तापमान माइनस 20 से माइनस 25 डिग्री सेल्सियस रहता है। रीना भट्टी ने कुछ दिन पहले ही 70 घंटे में माउंट कांग यात्से और माउंट जोजंगो चोटी को फतह कर रिकॉर्ड बनाया था।
