अग्निपथ भर्ती का कार्यक्रम जारी करके तीनों सेनाओं के प्रतिनिधियों ने कहा, "उपद्रवियों की भर्ती नहीं होगी"
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: police results
तीनों सेनाओं के प्रतिनिधियों ने अग्निपथ के तहत भर्ती का विस्तृत कार्यक्रम सामने रखते हुए कहा, "तीनों बलों की औसत आयु कम करने के लिए इसे लागू करना जरूरी है।" रक्षा मंत्रालय में सैन्य मामलों के विभाग के अतिरिक्त सचिव लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने कहा, "जो भी युवा हिंसा और आगजनी में लिप्त रहे हैं, उन्हें भर्ती में मौका नहीं मिलेगा, क्योंकि नियुक्ति से पहले पुलिस सत्यापन जरूरी है।"
