चीन में उइगर मुस्लिमों का दमन, दुनिया के 47 देशों ने जताई चिंता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Rferl
चीन के पश्चिमी शिनजियांग प्रांत में उइगर मुसलमानों के साथ दुर्व्यवहार के मामले पर 47 देशों ने एक संयुक्त बयान जारी कर चिंता जताई। इन देशों की मांग है कि संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार प्रमुख मिशेल बैचेलेट वहां की स्थिति पर लंबे समय से विलंबित रिपोर्ट प्रकाशित करें। मिशेल ने पिछले महीने शिनजियांग की यात्रा की थी, लेकिन उसकी रिपोर्ट तैयार होने के बावजूद अभी तक प्रकाशित नहीं की गई।
