मदमहेश्वर में फंसे लोगों का रेस्क्यू शुरू, अब तक 40 लोग बचाए गए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। मदमहेश्वर घाटी में ग्राम गौंडार के बणतोली स्थान पर पैदल मार्ग को जोड़ने वाले पुल और मार्ग का हिस्सा बह गया, मौके पर कई लोग फंसे थे। आज हेलीकॉप्टर से फंसे यात्रीगणों को बचाने का काम चल रहा है। हेलीकॉप्टर से मदमहेश्वर घाटी में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल के लिए जवान लगे हैं।