x

डॉक्टर्स की सभी स्वास्थ्य सेवाओं को बंद करने की चेतावनी, एफआईआर दर्ज

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

नीट पीजी काउंसलिंग में देरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे रेजिडेंट डॉक्टर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से आक्रोशित हैं। सोमवार शाम डॉक्टरों ने सभी स्वास्थ्य सेवाओं को बंद करने की घोषणा की जिसके बाद देर रात तक दिल्ली के ज्यादातर सरकारी अस्पतालों में आपातकालीन सेवाओं तक प्रभावित रहीं। अब तक हड़ताल दिल्ली के 6 अस्पतालों में चल रही थी लेकिन अब सभी अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर्स इसमें शामिल हुए।