रेजिडेंट डॉक्टरों ने वापस ली राष्ट्रीय हड़ताल, रद्द होंगी FIR
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
दिल्ली में NEET-PG काउंसिलिंग में देरी और पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारी डॉक्टरों के साथ कथित बदसलूकी का विरोध कर रहे डॉक्टरों ने अपनी राष्ट्रीय हड़ताल वापस ले ली है। रेजिडेंट डॉक्टर्स पिछले दो हफ्तों से NEET-PG काउंसिलिंग में देरी का विरोध कर रहे थे। वे आज दोपहर 12 बजे से काम पर लौट चुके हैं। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) के सदस्यों और दिल्ली के सयुंक्त पुलिस कमिश्नर के बीच बैठक के बाद हड़ताल वापस ली गई है।