रेजिडेंट डॉक्टरों ने तेज किया अपना प्रदर्शन, साथियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे किए जाएं वापस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The print
दिल्ली में पिछले दो हफ्ते से नीट पीजी काउंसलिंग में देरी का विरोध कर रहे रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपना प्रदर्शन और तेज कर दिया है। साथ ही रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपने कुछ साथियों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग भी की है। नीट पीजी 2021 काउंसलिंग में देरी का विरोध कर रहे दिल्ली के रेजिडेंट डॉक्टरों का विरोध-प्रदर्शन गुरुवार को 14वें दिन में प्रवेश कर गया है।
