x

रेवाड़ी सामूहिक दुष्कर्म कांड: तीनों दोषियों को 20 साल की सजा

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

रेवाड़ी सामूहिक दुष्कर्म कांड में तीनों आरोपियों को न्यायालय ने 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। तीनों आरोपियों पर 20-20 हजार रुपये जुर्माना देने को कहा गया। अगर वे जुर्माना राशि नहीं भरेंगे, तो एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। न्यायालय ने आदेश दिया कि जिला विधिक प्राधिकरण पीड़िता को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दे। तीनों दोषियों ने आठ घंटे तक छात्रा से दुष्कर्म किया।